फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Student who was going to Delhi died after her auto overturned, her brother injured

Etah News: दिल्ली जाने के लिए निकली छात्रा की ऑटो पलटने से मौत, भाई घायल

Thu, 12 Jun 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student who was going to Delhi died after her auto overturned, her brother injured
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रामनगर उद्दनपुर के पास बृहस्पतिवार को रेलवे अंडरपास के नीचे ट्रक और ऑटो की टक्कर में छात्रा की मौत हो गई। वहीं उसका ममेरा भाई घायल हो गया, उपचार के बाद वह ठीक हो गया है। बताया कि फुफेरी बहन के साथ दिल्ली जा रहा था, तभी रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।
विज्ञापन

गांव सलूपुरा थाना सिढ़पुरा निवासी विकास कुमार ने बताया कि फुफेरी बहन वंदना (13) निवासी गांव कुचलपुर थाना अमांपुर जिला कासगंज के साथ ऑटो में बैठकर एटा के लिए आ रहा था। यहां से बस में बैठकर दिल्ली जाना था। वंदना का 1 जून को जन्मदिन था, जो कि गांव में ही मनाया था। फूफा संजीव सिंह का पूरा परिवार दिल्ली के द्वारका मोड़ जेवर पार्क सेक्टर 12 में रहता है। वंदना कक्षा 7 की छात्रा थी और गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव पिता के साथ घूमने आई थी।
विज्ञापन

वहां से विकास 2 जून को ननिहाल ले आया था। इसके बाद बृहस्पतिवार को दोनों भाई-बहन वापस दिल्ली जा रहे थे। तभी गांव रामनगर उद्दनपुर के पास ट्रक की टक्कर से ऑटो पलट गया और उसमें सवार वंदना व विकास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां चिकित्सक ने वंदना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाइयों के बीच अकेली बहन थी वंदना
विकास ने बताया कि फुफेरी बहन वंदना 2 भाइयों के बीच अकेली थी। घटना की जानकारी होते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों भाई रो-रोकर एक ही बात कह रहे हैं कि अब रक्षाबंधन पर राखी कौन बांधेगा और कौन भाईदूज करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed