{"_id":"6761bc5920653268f7038e12","slug":"student-walking-with-earphones-dies-after-being-hit-by-train-etah-news-c-163-1-eta1001-127064-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ईयरफोन लगाका चल रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ईयरफोन लगाका चल रहे छात्र की ट्रेन की चपेट में आकर माैत
Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला केवल निवासी छात्र की मौत मंगलवार को ट्रेन की चपेट में आने से हो गई। वह ईयरफोन लगाकर रेल ट्रैक पर चल रहा था, इसकी वजह से पीछे से ट्रेन आने का आभास नहीं हुआ। कोटा में रहकर वह 12वीं के साथ ही जेईई की तैयारी कर रहा था। दो बहनों के बीच इकलौते भाई की मौत से घर में मातम पसर गया है।
गांव नगला केवल निवासी मनवीर सिंह उर्फ बॉबी ने बताया कि बेटा रोहित यादव (19) मंगलवार की सुबह टहलने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो उसको ढूंढ़ने के लिए घर से निकले। लगभग 6 बजे सूचना मिली कि रोहित ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है और पुलिस उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले गई है। यह सुनकर हमारे हाथ-पांव फूल गए, हम लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो पता चला कि बेटे की मौत हो चुकी है।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। बताया कि रोहित कोटा में रहकर बारहवीं के साथ ही इंजीनियरिंग संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। दो बहनों के बीच अकेला भाई था। मौत के बाद घर में मातम पसर गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। तीनों बच्चों में रोहित सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
घायल रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि वह घर से मोबाइल लेकर निकला था और रेल लाइन के किनारे टहलते समय कान में ईयरफोन लगाए हुए था।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि कान में ईयरफोन लगे होने की वजह से संभवत: उसे बाहर की कोई आवाज सुनाई नहीं दे रही थी। जिसके कारण उसको ट्रेन का हॉर्न भी सुनाई नहीं दिया और चपेट में आ गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।