{"_id":"690e2c9e85e59419ed0f525d","slug":"student-mortgages-bicycle-for-rs-500-and-then-goes-missing-etah-news-c-163-1-eta1001-141602-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 500 रुपये में गिरवीं रखी साइकिल और फिर लापता हो गया छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 500 रुपये में गिरवीं रखी साइकिल और फिर लापता हो गया छात्र
Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
एटा। गांव नगरिया धुमरी निवासी कक्षा 10 का एक छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला। वह न तो स्कूल पहुंचा और न ही वापस लौटा। दो दिन तक ढूंढ़ने के बाद भी जब पता नहीं लगा तो 6 नवंबर को थाना जैथरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 500 रुपये में साइकिल गिरवीं रखकर वह कहीं चला गया है।
थाना जैथरा के गांव नगरिया धुमरी निवासी भगवान सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय भाई अशोक कक्षा का 10 छात्र है। 4 नवंबर को घर से तैयार होकर विद्यालय जाने के लिए निकला। देर शाम तक घर नहीं आया तो उसको ढूंढ़ा मगर कोई पता नहीं चला। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी उसमें भी कुछ दिखाई नहीं दिया। विद्यालय के पास ही एक साइकिल मरम्मत की दुकान है, वहां उसकी साइकिल खड़ी देखी तो पूछताछ की।
दुकानदार ने बताया कि अशोक अक्सर यहां आता रहता था। 4 नवंबर को भी आया और साइकिल खड़ी करके 500 रुपये लेकर चला गया। इसके बाद आसपास के और लोगों से पूछताछ की तो बताया कि एक अन्य दुकान पर भी अशोक काफी समय बिताता था। उस दिन भी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक उसी दुकान पर लोगों ने देखा है। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही छात्र को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।