फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strike: Five and a half hours of talks failed with uproar on the fourth day

हड़ताल : चौथे दिन हंगामे के साथ साढ़े पांच घंटे चली वार्ता विफल

Thu, 07 Jul 2022 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Strike: Five and a half hours of talks failed with uproar on the fourth day
नगरपालिका में हड़ताल पर बैठे सफाइकर्मियों को समझने का प्रयास करतीं पालिकाध्यक्ष व ईओ- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिकाध्यक्ष, एडीएम, ईओ और सफाई कर्मियों के बीच हड़ताल के चौथे दिन हंगामे के साथ साढ़े पांच घंटे तक चली वार्ता विफल हो गई। अधिकारियों और सफाई कर्मियों के बीच मांगों को लेकर कोई बात नहीं बन सकी। अब सफाई कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का एलान कर दिया है। साथ ही पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और अधिकारियों पर कई आरोप लगाए। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष, एडीएम और ईओ की चिंताएं बढ़ गईं हैं। शहर में गंदगी की ढेर चारों ओर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिसर में सफाई कर्मी चार दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं, बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष मीरा गांधी, एडीएम आलोक कुमार और ईओ दीप कुमार वार्ष्णेय हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों से वार्ता करने सुबह ही पहुंच गए। सफाई कर्मियों से साढ़े पांच घंटे तक तक वार्ता चली लेकिन बेनतीजा रही। पहले पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों को आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक घंटे तक चली वार्ता के बाद भी सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त नहीं की। उसके बाद एडीएम आलोक कुमार भी वहां पर पहुंचे और साढ़े चार घंटे तक सफाई कर्मचारियों से बातचीत की लेकिन सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और बात नहीं बन सकी। सफाई कर्मचारी दिनेश पहलवान ने कहा कि जब तक हमारी मांगे तत्काल नहीं मानी जाएंगी तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगाए कई गंभीर आरोप
सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पालिका में 170 स्थायी सफाई कर्मचारी है जिनका वेतन हर माह निकलता है लेकिन सेवाप्रदाता कर्मचारियों का वेतन पिछले पांच माह से नहीं दिया गया है। लेखाकार व ईओ पर यह भी आरोप लगाए गए कि सफाई कर्मचारियों का पीएफ, बोनस, एरियर देने में कमीशन लिया जाता है।

नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर एक समझौता पत्र दिया जा रहा है जिसके तहत एक माह का वेतन और 30 जुलाई तक वर्दी देने का प्रावधान रखा है। शुक्रवार तक हड़ताल खत्म कर दी जाएगी। -डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed