फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strike against e-registry privatisation, work stalled

Etah News: ई-रजिस्ट्री निजीकरण के विरोध में हड़ताल, कार्य ठप

Fri, 19 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Strike against e-registry privatisation, work stalled
जलेसर तहसील में बैठकर प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता। संवाद
एटा। तहसील सदर स्थित उप निबंधक कार्यालय में ई-रजिस्ट्री कार्य निजी कंपनी को सौंपे जाने के विरोध में अधिवक्ताओं, बैनामा लेखकों और स्टाम्प वेंडरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के निर्णय को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी की जिससे रजिस्ट्री संबंधी सभी कार्य शुक्रवार को भी प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बैनामा लेखक संघ के अध्यक्ष महेश चंद्र यादव ने कहा कि निजीकरण से रोजगार पर असर पड़ेगा और आम लोगों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह ने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रवेंद्र कुमार, संतोष यादव, विनय कुमार कुशलपाल यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, नाहर सिंह वर्मा, रिषी कुमार, अमर सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, बृजेश वर्मा, अनिल तिवारी, संजीव वर्मा, शैलेंद्र सिंह राजा, ज्ञानेंद्र सिंह वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन




राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
जलेसर। ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पांचवें दिन भी राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम पीयूष रावत को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सचिव गौरव जादौन ने कहा बार और बैंच के सामंजस्य की बात करने वाले किसी प्रशासनिक अधिकारी ने हड़ताल के पांच दिन बीतने पर भी वार्ता की पहल नहीं की है। बार एसोसिएसन के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव ने कहा सरकार के फैसला वापस न लेने तक हड़ताल जारी रहेगी। प्रदर्शन करने वालों में दयाराम यादव, संजीव पचौरी, गिरधर सिंह, सुरेंद्र पाठक, प्रमोद राठी, राहुल यादव, सार्थक रावत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed