{"_id":"64501d1d4db7439f0000f614","slug":"strict-action-will-be-taken-against-those-who-post-objectionable-and-provocative-posts-etah-news-c-25-1-143109-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
एटा। नगर पालिका एटा और नगर पंचायत मिरहची में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों संग डीएम ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक की। कहा कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट डालने, शेयर करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डोर-टू-डोर जनसंपर्क में अधिकतम पांच लोगों की ही सीमा भी बताई।
डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। आदर्श आचार संहिता, धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बिना अनुमति के कोई भी जनसभा, रैली एवं जुलूस का आयोजन न किया जाए। मतदाताओं को डराने, धमकाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मतदान वाले दिन बूथ पर किसी भी प्रकार की अराजकता स्वीकार नहीं होगी।
एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने भी चुनाव और आचार संहिता के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम सदर शिव कुमार सहित अध्यक्ष व सभासद पद के उम्मीदवार मौजूद रहे।