फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strengthen your self-confidence to become immortal

Etah News: अपराजिता बनने के लिए आत्मविश्वास मजबूत करें

Tue, 09 Jan 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Strengthen your self-confidence to become immortal
एटा। क्षेत्र के अमांपुर सहावर मार्ग पर श्री गोविंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को ताइक्वांडो कोच कंचन सागर ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के साथ ही नारी गरिमा के सम्मान की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने परिवार व रिश्तेदारों को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने वाली 5 छात्राओं को पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कशिश, दीपिका, सुहानी, मनीषा व लक्ष्मी ने पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य भारती वर्मा ने कहा कि महिलाओं को अपराजिता बनना है तो आत्मविश्वास मजबूत करें। प्रबंधक नियम दत्त शास्त्री ने कहा कि कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। वह ऑटो से लेकर प्लेन तक चला रही हैं। जरूरत बस अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करने की है। कहा कि सशक्तिकरण का अर्थ शक्तिशाली बनाने से है। इस कड़ी में अपराजिता मुहिम मील का पत्थर साबित होगी। गिरिजा देवी, रश्मि, नैना, शिवप्रकाश, दिनेश कुमार, रिंकी सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन




महिलाओं को मिलेगा बल
अपराजिता मुहिम एक अच्छी पहल है। इससे महिलाओं को बल मिलेगा और नारी गरिमा को बरकरार रखने में यह पहल मील का पत्थर साबित होगी। अपने हक के लिए महिलाएं आगे आ सकेंगी। - भावना, कक्षा 9
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला सशक्तिकरण अहम मुद्दा
महिला सशक्तिकरण एक अहम मुद्दा है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बराबरी का हक नहीं मिल पा रहा है। किसी की काबिलियत का अंदाजा उसके जेंडर से नहीं, मेधा से होता है। - रुचि, कक्षा 10



नारी गरिमा की प्रति जागरूक किया जाएगा
अभियान से जुड़कर अच्छा लगा। अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों और दोस्तों को भी नारी गरिमा के सम्मान के लिए प्रेरित करूंगी। ऐसे आयोजनों से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है। ऐसे कार्यक्रमों को और ज्यादा कराए जाने की आवश्यकता है। - संध्या, कक्षा 9




महिला अधिकारों के प्रति जागरुकता वक्त की मांग
महिलाओं को पुरुषों के समान अधिकार नहीं मिल सके हैं। आए दिन दहेज हत्या, महिला उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले सामने आना इसका उदाहरण है। नारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। - कशिश, कक्षा 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed