फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Strategy formulated for organizational expansion and the Aligarh rally.

Etah News: संगठन विस्तार और अलीगढ़ रैली के लिए बनाई रणनीति

Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 09 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Strategy formulated for organizational expansion and the Aligarh rally.
शहर के विकास नगर में जन सेवा दल की बैठक में संगठन विस्तार और अलीगढ़ रैली को लेकर चर्चा करते पदा
एटा। जन सेवा दल के तत्वावधान में विकास नगर स्थित कलावती होम में मंगलवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने जिले में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया। बैठक में 28 जून को अलीगढ़ में प्रस्तावित जन सेवा दल की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद ठाकुर और विशिष्ट अतिथि धीरेश राजोरिया रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त विद्युत विभाग कर्मी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने की। इसका नेतृत्व विनेश ने किया। प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीन श्रीवास्तव और जिला महासचिव संजीव श्रीवास्तव कार्यक्रम आयोजक रहे। मंच संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. अमित सविता को अलीगंज तहसील अध्यक्ष व वीरपाल सविता को निधौली कलां ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सविता, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला संरक्षक सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू त्रिदेव, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव हरीदास श्रीवास्तव, कमलकांत, जिला प्रचारक सुरेश शास्त्री, आनंद कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed