फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Storm and rain wreak havoc, old man dies after wall collapses, mother and daughter injured

Etah News: आंधी-बारिश का कहर, दीवार गिरने से वृद्ध की मौत, मां और बेटी घायल

Fri, 01 May 2026 11:01 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Storm and rain wreak havoc, old man dies after wall collapses, mother and daughter injured

विज्ञापन
एटा। बृहस्पतिवार की शाम को आई तेज आंधी और बारिश से तबाही मच गई। जिले में 200 से अधिक विद्युत पोल टूट गए। पेड़ उखड़ गए। टिनशेड और दीवारें धराशायी हो गईं। इसके चलते रातभर विद्युत सप्लाई बाधित रही। जैथरा के गांव गांगूपुरा में दीवार गिरने से पास से गुजर रहे वृद्ध की मौत हो गई। रिजोर में मां-बेटी दबकर घायल हो गईं। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैथरा थाना क्षेत्र की धुमरी चौकी के अंतर्गत गांव गांगूपुरा में तेज आंधी के चलते बृहस्पतिवार रात एक दीवार गिरने से 60 वर्षीय ब्रजेश की मौत हो गई। ब्रजेश मूल रूप से सिकंदराराऊ (हाथरस) के निवासी थे। करीब डेढ़ दशक से अपनी बहन के साथ गांगूपुरा में रह रहे थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका था।
कोई संतान भी नहीं थी। रात में ब्रजेश धुमरी स्थित एटा रोड पर बने विवाह स्थल में दावत में शामिल होने जा रहे थे।
जैसे ही वह गांव के ही नेत्रपाल के मकान के पास से गुजर रहे थे तभी आंधी के झोंकों से कमजोर दीवार भरभराकर गिर गई। शोरगुल में उनकी चीखें दब गईं। गांव के लोगों ने गिरी हुई दीवार के मलबे से ब्रजेश को बाहर निकाला और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को प्राकृतिक आपदा राहत कोष से सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना में रिजोर थाना क्षेत्र के गांव जीसखपुर सानी में भी आंधी का तांडव देखने को मिला। तेज झोंकों में उखड़ा नीम का पेड़ पास की 12 फुट ऊंची दीवार पर जा गिरा। इससे दीवार ढह गई और घर के बाहर बैठी मां-बेटी उस पर आ गिरीं। घटना में चंद्रावती (63 वर्ष) और उनकी बेटी रक्षा (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुन ग्रामीण मौके पर दौड़े और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। परिजन ने घायल महिलाओं को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल महिला के बेटे गिरंद सिंह ने बताया कि उनकी मां और बहन घर पर बैठी थीं कि अचानक तेज आंधी आई और देखते ही देखते दीवार उन पर गिर गई। एटा शहर में जनता मंदिर के पास, ठंडी सड़क की मोड़ पर पेड़ टूट गए। कई यूनीपोल टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed