फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Storm and rain brought relief from the heat, maximum temperature dropped by 8 degrees

Etah News: आंधी और बारिश ने गर्मी से दी राहत, अधिकतम पारा 8 डिग्री लुढ़का

Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 31 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain brought relief from the heat, maximum temperature dropped by 8 degrees
एटा। भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को शुक्रवार रात मौसम ने बड़ी राहत दी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात के समय चली तेज हवाओं व बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को दिन में धूप निकलने के बावजूद गर्मी का असर काफी कम रहा। मौसम विभाग ने 31 मई तक जिले में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले दिनों भीषण गर्मी के चलते पारा 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी राहत महसूस हुई। दिन में धूप निकलने के बावजूद वातावरण में नमी बनी रहने से लोगों को तपिश का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। बारिश के बाद सड़कों और बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने भी बारिश को फसलों और खेतों के लिए लाभकारी बताया। अवागढ़ मौसम विज्ञान केंद्र प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ की प्रतिक्रिया के कारण मौसम में यह परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इससेवातावरण में नमी बढ़ी है और बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। बताया कि हवा में नमी का स्तर बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसके प्रभाव 31 मई तक और रहेंगे जिससे तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, कमजोर पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed