{"_id":"6081bb8c8ebc3e8d2a11606b","slug":"stop-the-water-by-dabang-etah-news-agr4895372141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने रोका गांव का पानी, दरवाजों पर गंदगी फैलने से संक्रमण का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने रोका गांव का पानी, दरवाजों पर गंदगी फैलने से संक्रमण का खतरा
विज्ञापन
ग्राम नावली में गली में भरा गंदा पानी। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। दबंगों ने गांव की गलियों का पानी रोक दिया है, इसके चलते मकानों के दरवाजों के आगे गंदगी होने की वजह से संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को पीड़ित डीएम से शिकायत करने आए लेकिन उनकी मुलाकात नहीं हो सकी।
विकास खंड निधौलीकलां के गांव नावली निवासी पूर्व सैनिक अजब सिंह, उदयपाल सिंह और बलवीर सिंह का कहना है कि गांव में दबंगों ने नालियों का पानी करीब छह माह पूर्व रोक दिया, इसकी शिकायत तत्कालीन जिलाधिकारी से की गई थी। तब जिलाधिकारी ने अधीनस्थों को नाली का पानी निकलवाने और समस्या का निदान करने के निर्देश दिए थे। दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और आज तक यथास्थिति बनी हुई है।
गांव के ही नरेंद्र सिंह, विपनेश और श्याम सिंह ने बताया है कि गांव के पास ही बंजर जमीन पर वर्ष 2005 की पंचवर्षीय योजना के तहत तालाब बनवाया गया था, इसमें गांव का गंदा पानी जाता था, इस सरकारी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है और गांव का पानी रोक दिया है। इसकी वजह से मकान के दरवाजों के आगे पानी भरा रहता है और गंदगी व मच्छरों की वजह से बीमारियां फैलने की आशंका है। पीड़ितों ने जिलाधिकारी डा. विभा चहल से गुहार लगाई है कि दबंगों पर कार्रवाई कर सरकारी जमीन को मुक्त कराकर पानी को निकलवाया जाए।