{"_id":"6402c1b7ba531dd3fc0f2034","slug":"stolen-goods-were-recovered-after-taking-the-accused-to-jail-on-remand-etah-news-c-25-1-79922-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जेल गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर बरामद किया चोरी का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जेल गए आरोपियों को रिमांड पर लेकर बरामद किया चोरी का माल
Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:27 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव कनिकपुर निवासी विमला देवी ने घर से चोरी करने की रिपोर्ट गांव के ही संत कुमार और सुधाकर के खिलाफ तीन फरवरी 2023 को दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों ने 23 फरवरी को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया और जेल चले गए। दोनों आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया और चोरी का माल बरामद किया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को धुमरी स्थित काली नदी पुल के पास चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है। इसमें स्टील के बर्तन, टीवी आदि शामिल है। एलईडी, कंप्यूटर, लैपटॉप, बाइक आदि सामान चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
वहीं कोतवाली देहात पुलिस ने वारंटी बंटू उर्फ अनमोल निवासी पवांस और रवी कुमार निवासी मरथरा को गिरफ्तार किया है। जबकि अलीगंज पुलिस ने तमंचे सहित पंकज निवासी हरीपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर को कस्बे से पकड़ा है।
विज्ञापन
वहीं कोतवाली देहात पुलिस ने वारंटी बंटू उर्फ अनमोल निवासी पवांस और रवी कुमार निवासी मरथरा को गिरफ्तार किया है। जबकि अलीगंज पुलिस ने तमंचे सहित पंकज निवासी हरीपुर थाना कांठ जिला शाहजहांपुर को कस्बे से पकड़ा है।
विज्ञापन