फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   sticks and sticks were used dispute between children in Etah four injured including two children and woman

Etah: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे, एक पक्ष के दो बच्चों और महिला सहित चार घायल; पुलिस को देख भागे आरोपी

Tue, 27 Feb 2024 07:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 07:45 PM IST
सार

एटा में बच्चों के विवाद में लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक पक्ष के दो बच्चों और महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस को देख आरोपी भाग गए। 

विज्ञापन
sticks and sticks were used dispute between children in Etah four injured including two children and woman
Etah: बच्चों के विवाद में चले लाठी-डंडे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बच्चों के विवाद में शुरू हुई गाली-गलौज मारपीट तक जा पहुंची। इसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। इसमें एक पक्ष के दो बच्चों व एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घटना सकीट थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर सराय गांव की है। यहां की निवासी नगीना पत्नी भूरा ने बताया कि सोमवार को बच्चों के मध्य विवाद हो गया। इसके बाद ग्राम प्रधान के माध्यम से दोनों पक्षों में शाम को समझौता भी हो गया था। वहीं मंगलवार को एक बार फिर से मामला बढ़ा और दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई। धीरे-धीरे नौबत हाथापाई तक आ गई और बाद में जमकर मारपीट हुई। बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। सभी के हाथ में लाठी-डंडे थे।
विज्ञापन


इसमें जहूरा बेगम, मुखिया, सरजीना व डेढ़ साल के फैजान को पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद सभी घायलों को सरकारी एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ है, एक पक्ष को चोटें आई हैं। उसकी तहरीर मिल गई है, जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed