फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   STF keeps an eye on the exam, gathers information about the centers

Etah News: परीक्षा पर एसटीएफ की नजर जुटाई केंद्रों की जानकारी

Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
STF keeps an eye on the exam, gathers information about the centers
जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी करते ​​शिक्षक।  - फोटो : जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों की निगरानी करते ​​शिक्षक।
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। एसटीएफ की नजर जिले में रहेगी। इसके लिए केंद्रों की एसटीएफ ने जानकारी जुटा ली है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में जनपद नकल के लिए बीते वर्षों में बदनाम रहा है। इस बार भी शिक्षा परिषद से जिले को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा है। हालांकि नकल को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्रों पर कक्षों में वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कोई व्यक्ति बोलकर भी नकल न करा सके। इसकी निगरानी जीआईसी में बने कंट्रोल रूम से लेकर मंडल व लखनऊ से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रश्नपत्रों को स्ट्रांग रूम में रखा गया है। वहां की निगरानी भी 24 घंटे हो रही है। वहीं जिला एसटीएफ पुलिस की रडार पर है। आगरा एसटीएफ की टीम ने जिले से केंद्रों का विवरण मांगा वह उन्हें दिया गया है। अतिसंवेदशील सहित संवेदनशील आदि केंद्रों का विवरण लिया है। परीक्षा के दौरान अचानक से टीम पहुंच कर पड़ताल करेगी। डीआईओएस डॉ. इंद्रजीत ने बताया अतिसंवेदनशील की श्रेणी में जिले को रखा गया है। इसके लिए एसटीएफ आगरा ने केंद्रों का विवरण मांगा था जो उन्हें दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed