फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sterilization case: Health department team will investigate again

नसबंदी प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा करेगी जांच

Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Sterilization case: Health department team will investigate again
एटा। गांव विशनपुर निवासी एक युवक की आशा द्वारा नसबंदी करा दी गई। आशा पर कार्रवाई के लिए बुधवार को गांव के लोग डीएम अंकित अग्रवाल से मिले। बाद में सीएमओ से मुलाकात कर युवक के संबंध में कुछ कागजात दिए। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम दोबारा जांच करने जाएगी।
विज्ञापन

निधौलीकलां ब्लॉक क्षेत्र के गांव विशनपुर निवासी एक अविवाहित युवक की नसबंदी 11 जुलाई को करा दी गई। युवक के भाई अशोक ने आशा पर वैक्सीन के बहाने बुलाकर ले जाने की बात कही। तीन दिन बीतने के बाद बुधवार को गांव की महिलाएं व पुरुष कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां डीएम को मामले को लेकर प्रार्थनापत्र दिया। इसके बाद वह सीएमओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

युवक के भाई अशोक ने सीएमओ को अपने भाई के दिव्यांगता प्रमाणपत्र के साथ उसके इलाज संबंधी कागजात उपलब्ध कराए। परिजनों का कहना था कि आशा ने गुमराह कर युवक की नसबंदी कराई है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने कहा कि स्वास्थ्य टीम एक बार जांच करने गई थी। दोबारा गांव भेज फिर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed