फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   State Women's Commission member visits CT scan center following widow's complaint; commotion ensues.

Etah News: विधवा की शिकायत पर सीटी स्कैन सेंटर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य, हंगामा

Wed, 22 Jul 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
State Women's Commission member visits CT scan center following widow's complaint; commotion ensues.
महिला की ​शिकायत पर सीटी स्कैन सेंटर पर पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य रैनू गौड। संवाद
एटा। जनसुनवाई के दौरान विधवा की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ और सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद बुधवार को जांच के लिए कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित निजी सीटी स्कैन सेंटर पहुंच गए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक दंपती और रेनू गौड़ के बीच कहासुनी और हंगामा हो गया। सीएमओ की जांच के बाद पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिलने पर सेंटर का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ज्योति जैन ने राज्य महिला आयोग से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने बली मोहम्मद चौराहा स्थित अपने मकान का भूतल पर 15 साल के समझौते पर डॉ. शैलेंद्र जैन को सीटी स्कैन सेंटर संचालन के लिए किराए पर दिया था। आरोप है कि बाद में चिकित्सक दंपती ने मकान की दूसरी मंजिल पर भी अवैध कब्जा कर वहां सीटी स्कैन मशीन का यूपीएस स्थापित कर दिया। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसी शिकायत की जांच के लिए राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़, सीएमओ और स्वास्थ्य विभाग की टीम सेंटर पहुंची। निरीक्षण के दौरान आयोग की सदस्य ने वहां मौजूद एक महिला मरीज से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उस समय सीटी स्कैन के लिए कोई रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं था। मरीज को मेडिकल कॉलेज जाकर जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन

इसी दौरान चिकित्सक दंपती और अधिकारियों के बीच तीखी बहस हो गई। जिसके बाद टीम बिना किसी अंतिम निष्कर्ष के लौट गई। बाद में स्वास्थ्य विभाग ने टीम ने अलग से की जांच में पाया कि सन्मति सेवा धाम सीटी स्कैन सेंटर से संबद्ध पंजीकृत चिकित्सक डॉ. निहाल अहमद इस्तीफा दे चुके हैं। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि पंजीकृत चिकित्सक के बिना किसी भी सीटी स्कैन सेंटर का संचालन नियमों के विरुद्ध है। इसलिए तत्काल प्रभाव से सेंटर का संचालन बंद करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि नए पंजीकृत चिकित्सक की नियुक्ति, विभागीय पंजीकरण और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद ही केंद्र को दोबारा संचालन की अनुमति दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन--
महिला की शिकायत पर मैं, सीएमओ के साथ जांच करने मौके पर गई थी। वहां सीटी स्कैन सेंटर बिना एक्सपर्ट डॉक्टर के संचालित किया जा रहा था। इसी दौरान डॉक्टर दंपती ने भी दुर्व्यवहार किया। जांच के बाद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेंटर पर कार्रवाई की है। -- रेनू गौड़,
सदस्य राज्य महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed