फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Standard set for scholarship given to students

छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए मानक तय

Wed, 17 Aug 2022 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Standard set for scholarship given to students
एटा। छात्रवृत्ति के लिए मानक तय किए गए हैं। जिसके तहत विज्ञान वर्ग में 347 और वाणिज्य वर्ग में 341 या इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथलेश कुमार ने बताया कि सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पत्र जारी किया गया है। इसके अनुसार इंटरमीडिएट में परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विज्ञान वर्ग के कुल अंकों में से 347, वाणिज्य वर्ग में 341 और मानविकी वर्ग में 321 अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को ही छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

शर्त यह होगी कि यहां तक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई किसी उच्च शिक्षण संस्थान में नियमित करने पर ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति पाने वाले परिवार की आय आठ लाख रुपये वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसे छात्र-छात्राएं शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट स्कॉलरशिप डॉट जीओवी डॉट इन पर 31 अक्तूबर कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बताया कि वर्ष 2018 से 2021 तक छात्रवृत्ति पाने वाले छात्र-छात्राएं भी अपना नवीनीकरण वेबसाइट पर ऑनलाइन करा लें तभी अगली छात्रवृत्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed