{"_id":"696a7d5fce203358c5002073","slug":"staff-reprimanded-for-pending-registration-of-tb-patients-etah-news-c-163-1-eta1004-144990-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टीबी मरीजों के लंबित पंजीयन पर कर्मचारियों को फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टीबी मरीजों के लंबित पंजीयन पर कर्मचारियों को फटकार लगाई
Fri, 16 Jan 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक करते सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद। स्रोत स्वास्थ्य विभाग
एटा। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक शुक्रवार को सीएमओ ने की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में इसका आयोजन हुआ। टीबी मरीजों के पंजीयन लंबित पाए जाने पर सीएमओ ने कर्मचारियों को फटकार लगाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संबंधित कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत अभियान में टीबी रोगियों की खोज की प्रगति एवं निक्षय पोर्टल पर लंबित एंट्री शीघ्र ही पूर्ण करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। पोर्टल पर लंबित एंट्री पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि पोर्टल पर जितने भी रजिस्ट्रेशन व फॉलोअप अंकन लंबित है। उसको 48 घंटों के अंदर पूर्ण किया जाए।
जोखिम वाली जनसंख्या का निक्षय में इनरॉलमेंट एवं उनकी एक्सरे, सीबी नॉट व ट्रनॉट जांच कराकर निक्षय पोर्टल पर अंकित की जाए। 31 जनवरी तक प्रत्येक परिस्थिति में लंबित रजिस्ट्रेशन को पूरा किया जाए। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र नागर, दिलीप शर्मा, आशीष पाराशर, अरविंद सिंह चौहान, खुशनुमा, डॉ. वसीम खान, डॉ. अंशुल यादव, अजब सिंह, विशेष यादव, लालाराम यादव आदि रहे।