{"_id":"68e5541ce286f9317b0b0d3f","slug":"stadium-team-became-the-winner-in-womens-kabaddi-competition-etah-news-c-163-1-eta1002-140190-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला कबड्डी प्रतियोगिता में स्टेडियम की टीम बनी विजेता
Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी खेलतीं खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
एटा। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्टेडियम की टीम ने फाइनल मुकाबले में ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को 10 अंकों से हराया।
रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्टेडियम टीम ने ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल को 10 अंकों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। इससे पहले शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रामबृज राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उपक्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को हुए आयोजन में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। वहीं निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर के रेफरी सचिन यादव, कुलदीप यादव, सचिन कुमार एवं कमलकांत ने निभाई। सीडीओ ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं।