{"_id":"61b204db0ce1713ce17e2f23","slug":"srinagar-colony-and-pushpanjali-vatika-are-immersed-in-darkness-as-evening-falls-etah-news-agr5172784124","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं श्रीनगर कॉलोनी और पुष्पांजलि वाटिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं श्रीनगर कॉलोनी और पुष्पांजलि वाटिका
विज्ञापन
श्रीनगर कॉलोनी की उबड़-खाबड़ सड़क ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। आगरा रोड पर शहर से सटी श्रीनगर कॉलोनी और पुष्पांजलि वाटिका शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। पूरे इलाके में स्ट्रीट लाइट नहीं है। मुसीबत यही नहीं, गलियां भी जर्जर हैं। जिन पर दिन की रोशनी में गुजरना मुश्किल होता है, अंधेरे में तो हालात और खराब हो जाते हैं।
यूं तो एटा को आगरा से मिलाने वाले इस मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र के बाहर तेजी से विकास हुआ। ग्राम पंचायत चमकरी और घिलौआ के काफी हिस्से में कॉलोनी बनाकर लोग बस गए। इन दोनों कॉलोनियों को बने हुए भी करीब 15 साल हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होते ही यहां मूलभूत सुविधाएं मिल जाएंगी, लेकिन अभी तक यह मौका ही नहीं आया। वर्तमान में दोनों ही कॉलोनी में सभी रास्ते कच्चे और ऊबड़-खाबड़ हैं।
जहां से बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन जोखिम के साथ गुजरते हैं। नालियां न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है या प्लॉटों में एकत्रित होकर बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। लोग सबसे बड़ी मुसीबत विद्युतीकरण के अभाव को बताते हैं। बिजली के न खंभे लगाए गए हैं और न ही विद्युत लाइन खींची गई है। करीब एक-डेढ़ किमी दूरी से लोगों ने घरों की केबिलें बांस-बल्ली पर टिकाकर लगा ली हैं। घर तो रोशन हो गए, लेकिन स्ट्रीट लाइट न होने से गली में अंधकार रहता है।