फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Srinagar Colony and Pushpanjali Vatika are immersed in darkness as evening falls

शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं श्रीनगर कॉलोनी और पुष्पांजलि वाटिका

Thu, 09 Dec 2021 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
Srinagar Colony and Pushpanjali Vatika are immersed in darkness as evening falls
श्रीनगर कॉलोनी की उबड़-खाबड़ सड़क ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। आगरा रोड पर शहर से सटी श्रीनगर कॉलोनी और पुष्पांजलि वाटिका शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाती हैं। पूरे इलाके में स्ट्रीट लाइट नहीं है। मुसीबत यही नहीं, गलियां भी जर्जर हैं। जिन पर दिन की रोशनी में गुजरना मुश्किल होता है, अंधेरे में तो हालात और खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन

यूं तो एटा को आगरा से मिलाने वाले इस मार्ग पर नगर पालिका क्षेत्र के बाहर तेजी से विकास हुआ। ग्राम पंचायत चमकरी और घिलौआ के काफी हिस्से में कॉलोनी बनाकर लोग बस गए। इन दोनों कॉलोनियों को बने हुए भी करीब 15 साल हो गए हैं। लोगों को उम्मीद थी कि नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होते ही यहां मूलभूत सुविधाएं मिल जाएंगी, लेकिन अभी तक यह मौका ही नहीं आया। वर्तमान में दोनों ही कॉलोनी में सभी रास्ते कच्चे और ऊबड़-खाबड़ हैं।
विज्ञापन

जहां से बच्चे, बुजुर्ग और दोपहिया वाहन जोखिम के साथ गुजरते हैं। नालियां न होने से गंदा पानी सड़कों पर बहता है या प्लॉटों में एकत्रित होकर बीमारियों का खतरा बढ़ाता है। लोग सबसे बड़ी मुसीबत विद्युतीकरण के अभाव को बताते हैं। बिजली के न खंभे लगाए गए हैं और न ही विद्युत लाइन खींची गई है। करीब एक-डेढ़ किमी दूरी से लोगों ने घरों की केबिलें बांस-बल्ली पर टिकाकर लगा ली हैं। घर तो रोशन हो गए, लेकिन स्ट्रीट लाइट न होने से गली में अंधकार रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed