{"_id":"6ab685d277e7c12e89095119","slug":"speeding-canter-hits-couple-on-motorcycle-in-etah-woman-dies-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, महिला की मौत; पति गंभीर घायल
Fri, 25 Sep 2026 08:02 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 25 Sep 2026 08:02 PM IST
सार
पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में भदुआ गांव के पास बृहस्पतिवार की रात को तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हाथरस जिले के अगराना गांव निवासी राजकुमार अपनी 33 वर्षीय पत्नी राजकुमारी के साथ सिरांव गांव में अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दोनों बाइक से जीटी रोड स्थित गुलाबपुर गांव पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पिलुआ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजकुमार को इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। घायल राजकुमार के भतीजे यादराम सिंह ने बताया कि राजकुमारी उनकी बुआ थीं और दोनों लोग रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
कैंटर कब्जे में ले ली है। हादसे में एक महिला की मौत हो चुकी है जिसका पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। भागे हुए चालक की तलाश की जा रही है। -संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर