फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   speed breaker made a day ago

Etah News: एक दिन पहले बनाए गए स्पीड ब्रेकरों को चंद घंटों बाद हटाना पड़ा

Sun, 05 Mar 2023 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
speed breaker made a day ago
मिरहची। कस्बा मिरहची के निकट नगला नथा के पास बिना किसी चिह्न के बनाए गए जानलेवा स्पीड ब्रेकरों से चंद घंटों में ही दो दर्जन से अधिक वाहन चालक गिरकर घायल हो गए, कई वाहन पलट भी गए। जिससे आसपास के लोगों में रोष पनप गया। खबर जैसे ही शोसल मीडिया पर वाइरल हुई, चंद घंटों बाद जिला प्रशासन द्वारा ब्रेकरों को हटवाना पड़ा।
विज्ञापन


एटा-कासगंज राजमार्ग पर नगला नथा के पास कुछ दिन पूर्व एक सड़क दुर्घटनाओं में दो मौत होने के बाद शनिवार शाम स्पीड ब्रेकर बनवा दिए गए। उन ब्रेकरों को बनवाकर कर्मचारी एवं अधिकारी एटा तक नहीं पहुंच सके। उससे पूर्व ही दर्जनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार घायलों की संख्या काफी बताई जा रही है। जानकारी जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई वैसे ही कुछ ही घंटों में प्रशासन हरकत में आया और जेसीबी से स्पीड ब्रेकर हटवा दिए। वहीं घायलों को भी एटा-कासगंज के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed