फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Special vaccination campaign started without PCV vaccine

एटा: पीसीवी वैक्सीन बिना शुरू हुआ विशेष टीकाकरण अभियान

Mon, 13 Feb 2023 06:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 13 Feb 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination campaign started without PCV vaccine
फोटो-11
विज्ञापन

कोरोना काल में छूटे बच्चों को लगाए जाने हैं टीके

संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। कोरोना के समय बच्चे नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए थे। शासन के निर्देश पर जिले में जनवरी से विशेष टीकाकरण अभियान चल रहा है। जहां जनवरी में प्रथम चरण में 22889 बच्चों को टीका लगाया गया था। अब दूसरे चरण का अभियान सोमवार से शुरू हुआ। हालांकि जिले में पीसीवी की वैक्सीन ही नहीं है, जो बच्चों को निमोनिया से बचाती है।

नियमित टीकाकरण में कुछ बच्चे छूट गए थे। शासन से करीब दो लाख 67 हजार बच्चों को टीकाकरण करने का लक्ष्य मिला था। जनवरी से मार्च तक तीन चरणों में टीकाकरण कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। जनवरी में प्रथम चरण में जिले में 22889 बच्चों के टीके लगाए गए थे। सोमवार से जिले में दूसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने मानपुर में बने बूथ पर फीता काट शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामसिंह ने बताया कि 149 स्थानों पर बूथ बनाए गए हैं। जिले में पीसीवी वैक्सीन नहीं है। इसकी मांग शासन को भेजी जा चुकी है। एक-दो दिन में वैक्सीन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed