फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Special train will run from Etah to Agra from April 1

एक अप्रैल से चलेगी एटा से आगरा तक विशेष ट्रेन

Tue, 30 Mar 2021 10:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
Special train will run from Etah to Agra from April 1
रेलवे स्टेशन एटा फाइल फोटो। - फोटो : ETAH
एटा। लॉकडाउन के बाद बृहस्पतिवार से एटा स्टेशन से आगरा फोर्ट तक ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जिसमें एक स्लीपर बोगी के साथ अन्य डिब्बे अनारक्षित रहेंगे। पहली ट्रेन आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन पर पहुंचेगी। जिसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। वहीं एटा से आगरा फोर्ट तक जाने वाली ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ियों का संचालन बृहस्पतिवार से आरंभ किया जा रहा है। इसकी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन तक 30 जून तक प्रतिदिन ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वहीं एटा से आगरा फोर्ट तक 3 अप्रैल से ट्रेन का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा। एक अप्रैल को पहली ट्रेन आगरा फोर्ट स्टेशन से चलकर एटा स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन

आगरा फोर्ट से शाम के पांच बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी और शाम के आठ बजे एटा स्टेशन पर पहुंचेगी। वहीं तीन अप्रैल को टूंडला जंक्शन से शाम पांच बजे प्रस्थान करने वाली ट्रेन एटा स्टेशन पर शाम सात बजे पहुंचेगी। वहीं आगरा फोर्ट से एटा स्टेशन तक ट्रेन का संचालन 30 जून तक और एटा से आगरा फोर्ट तक 2 जुलाई तक किया जाएगा। वहीं टूंडला से एटा तक ट्रेन का संचालन 2 जुलाई तक और एटा से टूंडला तक 30 जून तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed