{"_id":"7d7fce2a874b6026a6a352129cb24d00","slug":"special-train-stopped-villagers-from-six-villages-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह गांवों के ग्रामीणों ने स्पेशल ट्रेन रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह गांवों के ग्रामीणों ने स्पेशल ट्रेन रोकी
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 07 Oct 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव पुन्हैरा पर बने मानव रहित क्रॉसिंग को बंद करने के विरोध में बुधवार को ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर उतर आए। स्पेशल ट्रेन से लाइन का निरीक्षण कर रहे डीआरएम उत्तर रेलवे इलाहाबाद की ट्रेन रुकवा ली और नारेबाजी करने लगे। बाद में डीआरएम के आश्वासन पर आधा घंटे बाद ग्रामीण माने, तब ट्रेन को रवाना किया।
रेल विभाग द्वारा खुले गेटों पर दीवार लगाए जाने का क्रम जारी है। इसी क्रम में पुन्हैरा से रेजुआ तक जाने वाले सड़क मार्ग पर गेट नंबर 32 पड़ता है। उक्त गेट पर दीवार लगाए जाने की चर्चा के चलते ग्रामीण आक्रोशित हो गए। डीआरएम उत्तर रेलवे के निरीक्षण के लिए स्पेशल ट्रेन आने की जानकारी मिलते ही छह से ज्यादा गांवों के सैकड़ों ग्रामीण गेट नंबर 32 पर एकत्रित हो गए और साढ़े 12 बजे ट्रेन को रुकवा दिया। गेट बंद होने संबंधी जानकारी डीआरएम को दी। ग्रामीण बोले गेट पर दीवार लगने से ग्रामीणों को भारी असुविधा होगी। सूचना पर पहुंचे डीआरएम ने करीब आधा घंटे समस्या सुनने के बाद ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यदि उक्त मार्ग पर दीवार लगाई तो पुल का निर्माण कराया जाएगा। आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और स्पेशल ट्रेन को रवाना किया।
ग्रामीणों ने बताया कि पुन्हैरा से रेजुआ मार्ग की दूरी पांच किलोमीटर है। यदि इस क्रॉसिंग को बंद किया तो ग्रामीणों को पुन्हैरा से रेजुआ जाने के लिए जलेसर होकर जाना पड़ेगा। इसकी दूरी 15 किलोमीटर बैठेगी जिससे समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। इस मौके पर दिनेशचंद्र शर्मा, केशव राना, उमेश तिवारी, श्यामवीर सिंह, रामकुमार शर्मा, सोदान शर्मा आदि मौजूद थे।