{"_id":"6a284f9634ca751650046554","slug":"special-puja-in-temples-today-to-mark-the-completion-of-12-years-of-the-central-government-etah-news-c-163-1-eta1003-151749-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिरों में विशेष पूजा आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंदिरों में विशेष पूजा आज
Tue, 09 Jun 2026 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को मंदिरों में विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिए भाजपा संगठन ने जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मंदिर का चयन किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने मंगलवार को बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बुधवार को प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विशेष पूजा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चारों विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक ही समय सुबह नौ बजे प्राचीन मंदिर पर पूजा की जाएगी। इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर के प्राचीन श्रीकैलाश मंदिर में विशेष पूजन किया जाएगा। अलीगंज में मोहल्ला काजी के शिवमंदिर में, मारहरा विधानसभा क्षेत्र के कासगंज रोड स्थित गिरौरा के मुरकुटिया मंदिर पर, जलेसर के सिकंदराराऊ रोड स्थित पथवारी मंदिर पर पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम में सभी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन वर्मा डेविड, सत्यपाल सिंह राठौर, संजीव दिवाकर, वीरेंद्र लोधी मुख्य अतिथि रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूजन कार्यक्रम में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से मौजूद रहने को कहा है।