फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Special attention will be kept on sensitive centers including hypersensitive ones.

Etah News: अतिसंवेदनशील सहित संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर

Wed, 21 Feb 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 21 Feb 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Special attention will be kept on sensitive centers including hypersensitive ones.
एटा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं नकल विहीन कराना प्राथमिकता है। शिक्षा परिषद से 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इसमें से 24 अतिसंवेदनशील व 42 केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। इन केंद्रों पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष नजर रहेगी।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए शिक्षा परिषद के सचिव प्रतिदिन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। बुधवार को दिए निर्देशों में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि अतिसंवेदनशील सहित संवेदनशील केंद्रों पर विशेष नजर रखी जाए। किसी भी केंद्र पर अगर कैमरा बंद हो या फिर अन्य कोई समस्या आए तो उसे डिबार की श्रेणी में डाला जाए। डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया परीक्षा में अनुचित सामग्री किसी भी केंद्र पर मिली तो उस केंद्र को डिबार करने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने बताया शिक्षा परिषद ने मैनपुरी डायट के प्राचार्य को जिले में पर्यवक्षक बनाया है। उन्हीं के पर्यवेक्षण में परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed