{"_id":"69d3f50f0aa87400c000361c","slug":"sparks-from-high-tension-line-ignite-ten-bighas-of-crops-reduced-to-ashes-etah-news-c-163-1-eta1003-148793-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी दस बीघा फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी दस बीघा फसल जलकर राख
Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जलेसर में खेत में लगी आग को भुझाते अग्निशमन कर्मी। संवाद
जलेसर। अवागढ़ रोड पर चंदा ब्रजपुर गांव के खेतों से गुजरी हाईटेंशन लाइन में सोमवार दोपहर को हुई स्पार्किंग से दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आंखों के सामने मेहनत की कमाई स्वाहा होने से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। इस आगजनी की घटना में किसानों के दो परिवार प्रभावित हुए हैं।
क्षेत्र के गांव चंदा ब्रजपुर से विद्युत निगम की 33000 केवी की लाइन गुजरी है। सोमवार दोपहर को चल रही तेज हवाओं से तारों के टकराने पर हुई चिंगारी नीचे रखी सूखी फसल पर गिर पड़ी। फसल सूखी होने पर पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों का उठता देख गांव में भगदड़ मच गई। खबर मिलते ही पड़ोस के गांव रामगढ़ निवासी वीरपाल और अकराबाद निवासी नेहरू परिजन सहित खेत पर पहुंच गए। आग तेजी से फैलता देख ग्रामीण घबरा गए कि कहीं आग पास के खेतों में न पहुंच जाए। गांव के सभी लोग आग बुझाने का प्रयास करते रहे। जानकारी पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग को बुझाया। ग्रामीणों ने आग का आंकलन कर पीड़ित दोनों किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।