{"_id":"6a610c32863f8f73ce0673eb","slug":"sp-workers-take-to-the-streets-to-protest-akhileshs-detention-demonstrations-held-etah-news-c-163-1-eta1002-153801-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अखिलेश की हिरासत के विरोध में सड़कों पर उतरे सपाई, प्रदर्शन
विज्ञापन
जलेसर के निधौली चौराहे पर प्रदर्शन करते पूर्व विधायक रामजी लाल सुमन व कार्याकर्ता। संवाद
एटा/जलेसर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस लाठीचार्ज और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार रात जिले में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवार को जलेसर में सपाइयों ने विरोध मार्च निकाला। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
जलेसर में बुधवार को पूर्व विधायक रणजीत सुमन के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता निधौली चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से मुख्य बाजार होते हुए तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला गया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में नीट परीक्षार्थियों की समस्याओं और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग से संबंधित तख्तियां थीं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। तहसील परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रणजीत सुमन ने कहा कि जंतर-मंतर पर हजारों छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे थे लेकिन पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया जिससे कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए।
उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों का समर्थन करने पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी हिरासत में लेकर सरकार ने लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया है। उन्होंने इसे तानाशाहीपूर्ण रवैया बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में आशु यादव, सौरभ बघेल, राजाराम प्रधान, प्रशांत यादव, बंटी यादव, प्रमोद यादव, अरशद खान, दीपक यादव, प्रदीप यादव, रवेंद्र यादव, बबलू प्रधान, सिंटू यादव मौजूद रहे। इधर मंगलवार देर रात सदर विधानसभा अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता फिर एकत्र हुए और जिला पंचायत गेट से पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन
विनोद यादव ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने सरकार की कार्रवाई की निंदा करते हुए गिरफ्तार नेताओं की रिहाई और छात्रों की मांगों को स्वीकार करने की मांग की। वहीं, पार्टी महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार को संवाद के जरिए समस्या का समाधान करना चाहिए।
-- -- -- -- -
सपा नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
मिरहची। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने समाजवादी पार्टी के जिला सचिव एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ग्रीश चंद्र यादव व सपा मारहरा ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव को हाउस अरेस्ट किया गया। मंगलवार की रात में ही पुलिस उनके आवास पर पहुंच गई थी। थाना प्रभारी विदेश राठी ने बताया कि क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है व सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
-- -- -- -- -- --
जंतर-मंतर आंदोलन में शामिल हुए शिशुपाल यादव
अवागढ़। जिला पंचायत सदस्य व सपा नेता शिशुपाल यादव ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर सामाजिक न्याय, युवाओं के अधिकार, पेपर लीक के विरोध और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी युवाओं, किसानों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी। बारिश के बीच डटे छात्रों के संघर्ष की सराहना करते हुए उन्होंने संसद में इन मुद्दों को उठाने की उम्मीद जताई।