फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SP anti of forcible conversion

सपा जबरन धर्मांतरण की विरोधीः मुनव्वर सलीम

Wed, 07 Jan 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Wed, 07 Jan 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
SP anti of forcible conversion
सपा के राज्यसभा सदस्य व अलीगढ़ मंडल प्रभारी मुनव्वर सलीम ने कहा कि सपा जबरन धर्मांतरण की विरोधी है, जबकि धार्मिक स्वतंत्रता की पक्षधर। भाजपा धर्मांतरण के विरोध में कानून लाना चाहती है। यदि ऐसा कानून पहले बना होता तो धर्मेंद्र व हेमामालिनी, सुनील दत्त व नरगिस और शाहरूख खान व गौरी की शादी कैसे हो पाती।
विज्ञापन



वे मंगलवार को यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कौन कहता है समाजवादियों ने श्रीराम का कभी विरोध किया। समाजवादियों ने ही सबसे पहले श्रीराम के चरित्र को स्वीकारा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना वादा अभी तक पूरा नहीं कर पाए हैं। न तो विदेशों में जमा काला धन वापस ला पाए और न ही बेरोजगारों को रोजगार दे पाए हैं। मोदी सरकार अपनी असफलता को छिपाने के लिए हिंदूवादी एजेंडे को लागू कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भाजपा ने मुजफ्फरनगर को दंगे की आग में झाेंका। अब यूपी में आने के लिए पूरे देश में दंगा कराना चाहती है।
विज्ञापन



राज्यसभा सदस्य ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या करने वाले को देशभक्त बताने वाले भाजपा सांसद साक्षी महाराज की निंदा करनी चाहिए। सिर्फ समाजवादी पार्टी को ही नहीं, पूरे देश को इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कल्याण सिंह को सजायाफ्ता होते हुए भी केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा राजस्थान का राज्यपाल बनाकर संवैधानिक ओहदे पर बिठाने को देश की बदकिस्मती करार दिया। उन्होंने घर वापसी को लेकर धर्म जागरण मंच के पश्चिमी उप्र के प्रभारी रहे राजेश्वर सिंह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होने एक साध्वी के बयान की निंदा की। कहा कि तो फिर वह अपनी गाड़ी में अरब देश से आने वाला पेट्रोल व डीजल क्यों डलवाती हैं। मुनव्वर सलीम ने यह भी कहा कि मोदी सरकार आज तक हाफिज सईद को भारत नहीं ला सकी है। उसे भारत लाने का सपना तभी साकार हो सकेगा, जब मुलायम सिंह यादव देश के प्रधानमंत्री होंगे और आजम खां या मुनव्वर सलीम इस देश के गृहमंत्री। उन्होंने कहा कि मोदी दुनिया के नेता बनता चाहते हैं, जबकि उनके गुजरात में 31 फीसदी बच्चे कुपोषण का शिकार हैं।



लैपटॉप योजना पर चुप्पी साधी
राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम प्रदेश सरकार की लैपटॉप योजना पर चुप्पी साध गए। उनसे पूछा गया कि सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लैपटॉप योजना को महत्वाकांक्षी योजना बताते हैं, जबकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव लोकसभा चुनाव में हार का कारण मानते हैं। वह इस योजना का विरोध भी कर रहे हैं। इस पर मुनव्वर बोले, इस मामले में वह सपा सुप्रीमो के खिलाफ कुछ नहीं बोल सकते। कहा कि इस मुद्दे पर अखिलेश और मुलायम दोनों ही सही हैं।




अलीगढ़ मंडल प्रभारी ने टटोली सपाइयों की नब्ज
मंगलवार को एटा आए सपा के राज्यसभा सदस्य व अलीगढ़ मंडल प्रभारी मुनव्वर सलीम ने कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से अभी से वर्ष 2017 में होने वाले चुनावों की तैयारियों में भी जुट जाने का आह्वान किया। साथ ही कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से अलग-अलग बात भी की।



यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई समीक्षा बैठक में राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है। जिस दिन किसान को पता चल जाएगा उसी दिन उसका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह के नेतृत्व में ही देश सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सक्रिय रहें और सपा सरकार की योजनाएं व कार्यों को जन-जन तक लेकर जाएं।



सदर विधायक आशीष यादव आशू ने कहा कि कार्यकर्ता सपा सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। तीन साल ऐसे ही गुजर गए। अब दो वर्षों में तो काम कर लिया जाए। इसके अलावा पूर्व सांसद कैलाश यादव, कासगंज जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव, मारहरा के पूर्व चेयरमैन परवेज जुबैरी, जगदीश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।



बैठक की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी रमेश यादव ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन पूर्व चेयरमैन अशरफ हुसैन ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मंजीत यादव, जयप्रकाश वर्मा प्रजापति, शराफत हुसैन काले, सभासद माेंटू जैन, शाहिद अली, जुगनू, सुनील सभासद, सकीट चेयरमैन पति गौमत सिंह सराफ, कुलदीप शर्मा, संजू दिवाकर, संजीव, चंदू यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed