{"_id":"619150f5019617423a32dda3","slug":"sonu-was-playing-with-friends-during-the-fire-etah-news-agr514664511","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग के समय दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था सोनू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग के समय दोस्तों के साथ बाहर खेल रहा था सोनू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के गांव बुढैना निवासी सोनू आग लगने के समय घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। जैसे ही झोपड़ी में आग लगी सोनू उसके अंदर घुस गया और वहां बंधे पशुओं को खोलने लगा।
ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि गांव के अधिकांश लोग खेतों में काम करने के लिए सुबह के समय चले गए थे। सोनू अपने दोस्तों के साथ घर के पास ही खेल रहा था, जैसे ही झोपड़ी से आग की लपटें उठी सोनू उस ओर दौड़ पड़ा। उसके दो साथी को चिल्लाने लगे, एक ने पशुओं की खूंटे में बंधी रस्सी को काटने के लिए दरांती लाकर दी थी।
------------
कक्षा आठ का छात्र था
सोनू कक्षा आठ का छात्र था और गांव के ही स्कूल में पड़ता था। शिक्षक भी उसकी पढ़ाई को लेकर अक्सर तारीफ किया करते थे। इकलौते पुत्र की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा रहा और परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
------------
घर का अकेला चिराग था
ग्रामीणों ने बताया कि सोनू अपने घर का अकेला चिराग था। उसके कोई बहन भी नहीं है। माता-पिता ने बड़े लाड़ प्यार से उसे पाला था। उसकी हर ख्वाहिश को पिता पूरा करने का प्रयास करते थे। बेटे की मौत से माता-पिता का रो- रो कर बुरा हाल है।
----------
फायर बिग्रेड को नहीं दी सूचना
झोपड़ी में जिस समय आग लगी उस समय किसी ने दमकल विभाग को सूचना ही नहीं दी। गांव के लोग आग बुझाने में लग गए। आग की सूचना डायल 112 पर दी गई।
-----------
आग लगने की सूचना डायल 112 पर आई थी। सूचना मिलते ही मिरहची पुलिस को वहां भेजा गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। आग में किशोर सहित एक बकरी की जलकर मौत हुई है।
राघवेंद्र राठौर, सीओ सदर