फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Somewhere the school is closed under the inspection of BEO and teachers are found missing somewhere

Etah News: बीईओ के निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद तो कहीं नदारद मिले शिक्षक

Mon, 07 Aug 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the school is closed under the inspection of BEO and teachers are found missing somewhere
राजा का रामपुर। बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसके लिए जगह जगह प्राथमिक विद्यालय का संचालन कराया जा रहा है। लेकिन शिक्षकों के समय पर न पहुंचने के कारण छात्र-छात्राओं को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को बीईओ (खंड शिक्षा अधिकारी) के निरीक्षण में कहीं विद्यालय बंद मिले तो कहीं शिक्षक गैरहाजिर थे।
विज्ञापन


विकासखंड अलीगंज क्षेत्र के गांव प्राथमिक विद्यालय कूल्हापुर बुजुर्ग, उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला प्रेमी, प्राथमिक विद्यालय नगला नौगजा एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय मोर्चा नहर आदि विद्यालयों का खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय कूल्हापुर बुजुर्ग पर 3, प्राथमिक विद्यालय नगला गनु पर 2, प्राथमिक विद्यालय बंधा पर एक शिक्षक अनुपस्थित था। वहीं प्राथमिक विद्यालय नगला नौगजा पर छात्र घूमते हुए नजर आए। जहां विद्यालय के कमरे खुले थे लेकिन कोई भी अध्यापक विद्यालय में नहीं पहुंचा था। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोर्चा नहर पर एक शिक्षक सहित 2 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। विद्यालयों में छात्र एवं छात्राएं शिक्षकों के इंतजार में सुबह 8 बजे से बैठे थे या इधर-उधर खेल रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जो शिक्षक एवं कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं, उनके विरुद्ध वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed