फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Somewhere the ballot paper and the wrong voter list has prevented voting.

कहीं बैलेट पेपर तो कहीं गलत मतदाता सूची ने रोकी मतदान की राह

Tue, 20 Apr 2021 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Somewhere the ballot paper and the wrong voter list has prevented voting.
मैनपुरी। कई जगह मतदाता सूची के कारण तो कई जगह गलत मतपत्र (बैलेट पेपर) के कारण मतदान सुबह सात बजे शुरू नहीं हो सका। बाद में सूचना पर अधिकारियों ने सुधार कराया। इसके बाद लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

करहल के गांव पतारा में मतदेय स्थलों पर मतदाताओं की सूची ही गलत पहुंच गई। जब मतदान शुरू हुआ तो सूची में मतदाताओं के नाम हीं नहीं मिले। काफी देर तक सूची में नाम तलाशने का काम चलता रहा, लेकिन जब किसी का भी नाम नहीं मिला तो इसकी सूचना पीठासनी अधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को दी। लगभग डेढ़ घंटे बाद सूची बदली गई तो यहां मतदान शुरू हो सका। वहीं करहल के गांव बांसक में बीडीसी प्रत्याशी का चिह्न ही नहीं था। प्रत्याशियों की संख्या के सापेक्ष मतपत्र में चुनाव चिह्न कम होने की जानकारी होते ही प्रत्याशी ने मतदान रुकवा दिया। मामले की सूचना अधिकारियों को दी गई तो किसी तरह बैलेट पेपर बदलवाए गए। इसके चलते सुबह आठ बजे से लेकर 11 बजे तक लगभग तीन घंटे मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed