{"_id":"60f31db88ebc3e79b670a3cd","slug":"soldier-s-body-found-lying-on-the-road-accused-of-murder-etah-news-agr5002313188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक का शव सड़क पर पड़ा मिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक का शव सड़क पर पड़ा मिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
एटा। स्कूटी से घर लौट रहे सैनिक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही सैनिक की स्कूटी खड़ी मिली। सैनिक के दो मोबाइल फोन, पर्स और पहचानपत्र गुम है। मामले की जानकारी पर पहुंचे सैनिक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना जैथरा क्षेत्र के गांव टिकाथर निवासी सैनिक पुनीत कुमार (35) पुत्र रक्षपाल सिंह का शव शनिवार को गांव परौली और नगला वीरी के बीच पड़ा मिला। स्कूटी पूरी तरह से सुरक्षित घटनास्थल के पास ही खड़ी मिली। जानकारी पर पहुंचे सैनिक के पिता रक्षपाल सिंह ने बताया है कि फर्रुखाबाद में रेलवे स्टेशन के सामने पुनीत का मकान है।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे वह स्कूटी से गांव टिकाथर आ रहा था। आरोप है कि तभी उसकी हत्या कर दी गई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। हत्यारों ने सिर पर चोट पहुंचाकर हत्या की है। रक्षपाल सिंह ने बताया कि पुत्र श्रीनगर में तैनात था और फतेहगढ़ डाक लेकर आया था और वहां से घर आ गया था। पुत्रवधू ने रात करीब नौ बजे कॉल किया तो नंबर बंद जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जैथरा क्षेत्र में सड़क किनारे संदिग्ध हालात में सैनिक का शव पड़ा मिला है। परिजन हत्या का आशंका जता रहे हैंद्घ शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से पूछताछ करते हुए जांच की जा रही है।
ओपी सिंह, एएसपी