{"_id":"6861449e6e7b107402022204","slug":"snake-bike-cases-increased-in-rain-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश में जानलेवा खतरा... 24 घंटे में आठ लोगों को सांप ने डसा, चिकित्सक बोले- ये गलती न करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश में जानलेवा खतरा... 24 घंटे में आठ लोगों को सांप ने डसा, चिकित्सक बोले- ये गलती न करें
Sun, 29 Jun 2025 07:20 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 29 Jun 2025 07:20 PM IST
सार
बारिश के बाद बिलों से सांप निकलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में सर्पदंश के मामले सामने आ रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि इस दाैरान लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
सांप
- फोटो : Freepik
विस्तार
एटा में बारिश के बाद 24 घंटे में अलग-अलग स्थानों पर 8 लोग सर्प दंश का शिकार हुए। सभी पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
पिछले 24 घंटे में मेडिकल में अलग-अलग स्थानों से 8 लोग पहुंचे। इनमें सलोनी (22) निवासी राजा का रामपुर, मीना (28) निवासी निधौली कलां, सोहन सिंह (50) निवासी बिछवां मैनपुरी, अरविंद कुमार (35) निवासी गांव गौसपुर जनपद फिरोजाबाद, शैलेंद्र (13) निवासी नगला गलू कोतवाली देहात, पायल (25) निवासी सम्मत फिरोजाबाद, अंकित (27) निवासी नगला दलु निधौली कलां, संजू (32) निवासी ख़िदरपुर थाना पिलुआ शामिल हैंं।
मेडिकल कॉलेज के डॉ. वैभव ने बताया कि इस समय बारिश के कारण गांव व घरों में सांप निकल आते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में 90 प्रतिशत सर्प जहरीले नहीं होते हैं, लेकिन हादसा होने पर डर व लापरवाही के कारण लोग अपनी जान खो बैठते हैं।
चिकित्सक ने बताया कि मेडिकल कॉलेज पर सर्पदंश के इलाज की पूर्ण व्यवस्था है। शिकार हुए लोग झाड़-फूंक व बायगीरों के चक्कर में न पड़ें। समय से मरीज को मेडिकल लेकर आएं। जहां समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बचाई जा सके।