{"_id":"2856969e11c6626c8e9dd526d34d2543","slug":"sms-will-tell-the-court-date-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एसएमएस बताएगा आज कोर्ट में तारीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एसएमएस बताएगा आज कोर्ट में तारीख
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Tue, 09 Dec 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट वेबसाइट के बाद अब वादी-प्रतिवादी, अधिवक्ताओं को मोबाइल फोन पर भी मैसेज के जरिए कोर्ट की तारीख की जानकारी दी जाएगी। जनपद न्यायालय में मैसेज सेवा शुरू भी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश में मोबाइल संदेश सेवा शुरू करने के मामले में जिला एटा सबसे आगे रहा है।
किसी कारणवश जानकारी न मिलने के कारण फरियादी अपनी तारीख नहीं कर पाते थे, मगर अब ऐसा नहीं होगा। न्याय विभाग द्वारा शुरू की गई योजना के अंतर्गत प्रत्येक फरियादी और अधिवक्ताओं के नंबर पर मैसेज भेजकर तारीख की जानकारी दी जाएगी। वादी-प्रतिवादी, अधिवक्ताओं को अपने नंबर पंजीकरण कराने हाेंगे।
फिलहाल 150 अधिवक्ताओं के नंबर भी पंजीकृत हो चुके हैं। केस इंफोरमेशन सिस्टम (सीआईएस) सॉफ्टवेयर के जरिए पंजीकरण किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले न्याय विभाग ने एक वेबसाइट भी शुरू की है, जिसके जरिए कहीं से फरियादी अपनी अगली तारीख देख सकता है। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार मैसेज सेवा शुरू करने के मामले में एटा सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन
जनपद न्यायाधीश केके शर्मा ने बताया कि मैसेज सेवा से वादी-प्रतिवादी, अधिवक्ताओं को काफी फायदा मिलेगा। सेवा का लाभ पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा मोबाइल नंबरों को न्यायालय परिसर स्थित कंप्यूटर सेंटर पर अपना पंजीकरण कराएं, जिससे कि उन्हें सही समय पर जानकारी मिल सके।
जल्द ही लगेंगे स्क्रीन डिस्प्ले
जल्द ही जनपद की प्रत्येक कोर्ट के बाहर एक स्क्रीन लगाई जाएगी। इसके जरिए वादी-प्रतिवादी अपने मामले को स्क्रीन पर देख सकेंगे, साथ ही पता लगा सकेंगे कि उनका नंबर कितनी देर में आएगा। इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।