फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Slight relief from sunlight in the afternoon, trouble from cold in the morning and evening

Etah News: दोपहर में धूप से हल्की राहत, सुबह-शाम ठंड से आफत

Sun, 05 Jan 2025 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
Slight relief from sunlight in the afternoon, trouble from cold in the morning and evening
एटा। सप्ताह भर से पड़ रही गलन भरी सर्दी रविवार को भी बनी रही। भले ही दोपहर में धूप निकलने से लोगों को कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम को गलन ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया। रविवार का अवकाश होने के कारण लोग घरों से कम निकले। जबकि काम से बाहर आने वाले लोग अलाव के सहारे सर्दी से निजात पाने की कोशिश करते रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते दिनों की अपेक्षा रविवार की दोपहर कम सर्द रही। दोपहर में निकली धूप ने लोगों को राहत देने का काम किया। लोग घरों की छतों व खुले स्थान में धूप का आनंद लेते दिखे। घरों के बाहर छोटे बच्चे धूप में खेलते नजर आए तो कोई धूप में आराम करता दिखा। दुकानदार भी दुकान के बाहर धूप सेंक रहे थे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में कोहरा व अधिक ठंड लोगों को परेशान करेगी। सोमवार काे भी कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed