{"_id":"570be07a4f1c1b58464a6abd","slug":"skandmata-mother-worship-temples-splash-of-devotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां स्कंदमाता की पूजा, मंदिरों में भक्ति की धूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां स्कंदमाता की पूजा, मंदिरों में भक्ति की धूम
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 11 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मां स्कंदमाता की पूजा, मंदिरों में भक्ति की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन सोमवार को मंदिरों में मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना हुई। सुबह से ही देवी मंदिरों पर भीड़ उमड़ना शुरू हो गई और दोपहर तक जारी रही। जगह-जगह भागवत कथा के साथ धार्मिक आयोजन हुए। माता के जयकारे और भक्ति गीतों के कारण वातावरण भक्तिमय हो गया। सोमवार को कासगंज रोड स्थित गांव गिरौरा स्थित मां मुरकुटिया देवी मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला का समापन हुआ।
नवरात्र में भक्ति के बीच भोर की किरण निकलने के साथ ही देवी भक्तों का मंदिरों की ओर चलना शुरू हो जाता है। मंदिरों में पूजा-अर्चना के दौरान देवी मां के जयकारे ओर मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय दिखाई दे रहा है। सोमवार को माता के पंचम स्वरूप मां स्कंदमाता की भक्तों ने पूजा-अर्चना कर मन्नत मांगी। शहर के माया पैलेस स्थित मां दुर्गा मंदिर, ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी मंदिर, रामदरबार स्थित देवी मंदिर, रेलवे रोड स्थित देवी मंदिर समेत अनेक मंदिरों पर दोपहर तक भक्तों की भीड़ हाथों में पूजा की थाली लेकर पूजा-अर्चना करने के लिए खड़ी दिखाई दी। मंदिरों में भागवत कथा एवं भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। गिरौरा स्थित मां मुरकुटिया देवी मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ नजर आई। सोमवार को मंदिर में दो दिवसीय मेले का समापन हुआ। मेले में लोग चाट, पकौड़ी के अलावा बच्चे झूलों पर लुत्फ उठाते दिखाई दिए।
महाकाली मंदिर में श्रीमद्भागवत
अलीगंज। मैन बाजार स्थित माता महाकाली मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान मंगलवार को कथा वाचक ने ध्रुव और प्रहलाद चरित्र की कथा का वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
कथा वाचक पंडित ब्रजबिहारी महाराज ने कहा कि भगवान को वस्तु नहीं भाव प्रिय होते हैं। ब्रजेश गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, विजय कुमार, विनय गुप्ता, सुशीला तोमर, मन्नो देवी समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।