{"_id":"67b47fb9e76143d1f60b2a1e","slug":"six-year-old-minor-raped-by-maternal-uncle-2025-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'मामा बहुत गंदे हैं मम्मी...', 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी की हद पार, चीखों पर भी नहीं आया रहम; हर कोई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'मामा बहुत गंदे हैं मम्मी...', 6 वर्षीय मासूम से दरिंदगी की हद पार, चीखों पर भी नहीं आया रहम; हर कोई सन्न
Tue, 18 Feb 2025 06:11 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 18 Feb 2025 06:11 PM IST
सार
घर पर छह वर्षीय मासूम अकेली थी। तभी रिश्ते का मामा चुपके से पहुंच गया। उसके साथ गंदा काम किया। मां के लाैटने पर बेटी ने घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जैथरा पुलिस ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर छोड़कर बाहर भागने की फिराक में था, उसी समय पुलिस ने सोमवार की देर रात नगरिया बंबा मोड़ के पास से इसको पकड़ लिया।
विज्ञापन
पीड़िता की उम्र मात्र छह वर्ष है। उसकी मां ने बताया कि 12 फरवरी को पति एक रिश्तेदारी में बाहर गए हुए थे। वह भी किसी काम से घर से बाहर थी। उसी समय गांव का भीमसेन घर में घुसकर आया और कमरे में ले जाकर बालिका के साथ घिनौनी हरकत करते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
घिनाैना काम करने के बाद मामा फरार हो गया। जब वह बाहर से लौटकर घर पहुंची, तो पुत्री ने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। पति के वापस लौटने पर उनको बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि पुलिस टीम ने रात को ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सोमवार की देर रात भीमसेन को नगरिया मोड़ बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि आरोपी सबमर्सिबल मिस्त्री है और नशा भी करता है। इसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।