फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Six year old innocent child dies in bike collision in etah

मां के सामने मासूम की दर्दनाक माैत: बाइक की टक्कर से उछलकर 20 फीट दूर गिरा छह साल का यश, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 26 Oct 2026 06:02 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 26 Oct 2026 06:02 PM IST
सार

एटा में दर्दनाक हादसा हुआ। मां के साथ जा रहे मासूम को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में छह साल के बच्चे की माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Six year old innocent child dies in bike collision in etah
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के निधौली कलां क्षेत्र के नगला चित्तर में बाइक की टक्कर से छह साल के मासूम यश की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। सड़क किनारे खड़े बच्चे को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा उछलकर 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे में उसकी मौत से परिवार में शोक छा गया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सोमवार को दोपहर के समय यश अपनी मां के साथ खेत पर जा रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े होने पर बाइक ने उसे टक्कर मार दी। बच्चे के पिता ने बताया कि टक्कर लगने से यश करीब 15 से 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


निधौली कलां पुलिस के मुताबिक दुर्घटना में शामिल बाइक के बारे में जानकारी जुटाई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed