फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six shops canceled due to disturbances in ration distribution

राशन वितरण में गड़बड़ी पर छह दुकानें निरस्त

Thu, 09 Jun 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six shops canceled due to disturbances in ration distribution
एटा। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन वितरण में लापरवाही बरतने वाले डीलरों की छह दुकानें निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा एक दुकान को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन

जिलापूर्ति अधिकारी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि छह दुकानों की राशन वितरण में अनियमितता, घटतौली आदि की शिकायतें मिली थीं। जिस पर इन्हें निलंबित कर जांच कराई जा रही थी।
विज्ञापन

जांच में शिकायतें सही पाई गई हैं। इसके आधार पर मई माह में अलीगंज विकासखंड क्षेत्र के गांव सिराऊ, जैथरा क्षेत्र के गांव ताजपुर अद्दा, मारहरा के मेंहनी शोरा, सकीट के चुरैथा और कवार तथा नगर में श्यामा देवी की दुकान को निरस्त किया गया है। उन्होंने बताया कि शीतलपुर विकासखंड क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में राशन वितरण की गड़बड़ी की शिकायत पर दुकान को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी जांच कराई जा रही है। डीएसओ ने बताया कि अन्य कुछ दुकानों की जांच में कमियां पाए जाने पर 16 हजार रुपये की जमानत राशि जब्त की गई है।
सील गेहूं-चावल की हुई नीलामी
जैथरा थाना क्षेत्र में 2020 में 175 क्विंटल गेहूं-चावल पकड़ा गया था। जिसका मुकदमा दर्ज करा दिया गया। जब्त खाद्यान्न को सील कर दिया गया था। डीएसओ ने बताया कि जिलाधिकारी न्यायालय के आदेश पर इस खाद्यान्न को 3.31 लाख रुपये में नीलाम किया गया है। इसमें 130 क्विंटल गेहूं और 45 किलो चावल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed