{"_id":"c3644d7f4a99e40d75c638ae33b7d48e","slug":"six-samples-to-check-adulteration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट की जांच के लिए छह सैंपल भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट की जांच के लिए छह सैंपल भरे
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को जिले में अन्य जनपद की गठित खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम ने तीन दूध के नमूने सहित छह सैंपल लिए, वहीं चेकिंग के दौरान दो दुकानों का लाइसेंस नहीं मिला। टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। विरोध बढ़ता देख टीम आधी-अधूरी कार्रवाई के बाद चली गई।
बता दें कि प्रदेश सरकार के निर्देशन में मिलावटी खाद्य पदार्थ रोकने को लेकर अलग-अलग जिले के अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है। टीम को अपनी तैनाती जिले को छोड़कर दूसरे जिलों में जाकर कार्रवाई करनी है। जिला शाहजहांपुर में तैनात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को जिले में छापामार कार्रवाई की है। इसमें तीन दूध के नमूने, एक आटा, एक मैदा, एक सूजी का नमूना लिया गया। बाद में सुभाष बाजार पहुंचे।
दुकानदारों से लाइसेंस मांगे, दो दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे। कार्रवाई आगे बढ़ती तब तक जानकारी पाकर व्यापारी नेता पहुंच गए। कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस दौरान व्यापारियों की अधिकारियों से नोकझोंक तक हो गई। एकत्रित हुए व्यापारियों का गुस्सा बढ़ता देख टीम को वापस पीछे ही लौटना पड़ा। इस मौके पर व्यापारी नेता प्रमोद गुप्ता, अतुल राठी, अशोक गुप्ता, गणेश वार्ष्णेय, सुधीर वार्ष्णेय मौजूद थे।