फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six people, including the village head, were accused of beating an elderly man.

Etah News: ग्राम प्रधान समेत 6 लोगों पर बुजुर्ग को पीटने का आरोप

Tue, 18 Nov 2025 09:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 18 Nov 2025 09:41 PM IST
विज्ञापन
Six people, including the village head, were accused of beating an elderly man.
जलेसर। थाना क्षेत्र के ग्राम सिलामई में खेत की मेड काटने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान सहित उनके परिवार के छह लोगों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे बुजुर्ग के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई है।
विज्ञापन

पीड़ित के बेटे प्रेमपाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया कि 10 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे ग्राम प्रधान राजेश यादव अपने पुत्र सौरभ और गौरव उर्फ मासूम के साथ मिलकर बुलडोजर से उनके खेत की मेड काट रहे थे। इनके साथ सुरेश चंद्र और उनके बेटे सोनू व धर्मेंद्र भी मौजूद थे।
विज्ञापन

जब पिता विक्रम सिंह ने खेत पर पहुंचकर मेड काटने का विरोध किया तो इन सभी लोगों ने गालियां दीं और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घायल पिता का इलाज कराने में समय लगने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधान सहित छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि 12 नवंबर को उनकी अनुज वधू ने इन लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। साजिश के तहत झूठा मुकदमा प्रेमपाल ने दर्ज कराया है। आरोप निराधार हैं, चुनावी रंजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed