{"_id":"6afb4b56ea5d24728006edda","slug":"six-month-sentence-for-convict-in-case-involving-seizure-of-a-narcotic-substance-etah-news-c-163-1-eta1014-160299-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नशीला पदार्थ बरामदगी में दोषी को छह माह की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नशीला पदार्थ बरामदगी में दोषी को छह माह की सजा
Mon, 16 Nov 2026 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
एटा। नशीला पदार्थ बरामदगी के करीब दस साल पुराने मामले में न्यायालय ने दोषी को पांच माह 28 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही चार हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की प्रभावी पैरवी के बाद सोमवार को यह फैसला आया।
जैथरा थाना पुलिस के अनुसार 20 जुलाई 2016 को मेघनाथ जाटव निवासी गांव बनार के पास से 400 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना पूरी करने के बाद 24 जनवरी 2017 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया।
मामले में दोषी को सजा दिलाने के लिए मॉनीटरिंग सेल ने अभियोग की नियमित निगरानी की। वहीं अभियोजन शाखा ने भी न्यायालय में प्रभावी पैरवी की। एडीजे-04 एनडीपीएस न्यायालय ने सोमवार को मेघनाथ जाटव को पांच माह 28 दिन के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही चार हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।