{"_id":"6870f4ed09781708a6088056","slug":"six-kanwariyas-seriously-injured-in-auto-collision-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में रफ्तार का कहर: ऑटो की टक्कर से छह कांवड़िए हुए गंभीर रूप से घायल, आगरा किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में रफ्तार का कहर: ऑटो की टक्कर से छह कांवड़िए हुए गंभीर रूप से घायल, आगरा किया गया रेफर
Fri, 11 Jul 2025 04:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 11 Jul 2025 04:57 PM IST
सार
एटा में एक ऑटो का कहर देखने को मिला। जहां कांवड़ लेकर लौट रहे छह कांवड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कांवड़िए सड़क हादसे में घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कांवड़ लेकर लौट रहे 6 कांवड़िए बृहस्पतिवार की देर रात आगरा रोड पर गांव बहादुरपुर के पास ऑटो की चपेट में आने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
गांव सेसई थाना बदरवास जिला शिवपुरी निवासी धनपाल यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव के ही यशवंत, अभिषेक, राजेश और भईया यादव के साथ सोरों जी से कांवड़ लेकर गांव लौट रहे थे।
कोतवाली देहात क्षेत्र में आगरा रोड पर गांव बहादुरपुर के पास पीछे से आ रहे ऑटो की चपेट में आने से सभी लग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचाया।
विज्ञापन
चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद यशवंत की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। यहां से थोड़ा आगे नगला गलू के पास जा रहे दो कांवड़िए बाइक की चपेट में आ गए। इनमें से कामेंद्र निवासी पौती खेड़ा थाना डौकी जिला आगरा घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया है। शेष सभी घायल कांवड़ियों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।