फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six hockey players of the district were selected at the divisional level.

Etah News: जिले के छह हॉकी खिलाड़ियाें का मंडल स्तर पर चयन

Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Six hockey players of the district were selected at the divisional level.
शहर के जीटी रोड ​स्थित स्टेडियम में ट्रायल्स के दौरान खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत खेल विभाग
एटा। शहर के जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल्स हुआ। मंडल स्तर के लिए 6 खिलाड़ियों को चुना गया। वहां चयनित खिलाड़ी 19 से 24 दिसंबर तक रामपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला हॉकी समिति की देखरेख में आयोजित ट्रायल्स में विभिन्न विद्यालयों महाविद्यालयों व स्थानीय क्लबों से जुड़े दर्जनों खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सुबह से ही स्टेडियम में खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की भीड़ रही। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच छह खिलाड़ियों का चयन आगामी चरण के लिए किया गया। उपक्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ी मंगलवार को होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडलीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधे प्रदेश स्तरीय टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed