फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six goats died in the fire.

Etah News: आग लगने से छह बकरी जलकर मरीं

Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Six goats died in the fire.
कस्बा सकीट के मोहल्ला खरा में आग में जलकर मरी बकरियों की सूचना मिलने पर पहुंचे पूर्व विधायक अजय
सकीट। कस्बे के मोहल्ला खरा में आग लगने से 6 बकरी जल गईं और गृहस्वामी भी झुलस गए। आग की लपटों को उठता देख फायर ब्रिगेड को सूचना देते हुए पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन


कस्बा व थाना सकीट के मोहल्ला खरा निवासी चमन बाबू ने बताया कि बुधवार की रात अज्ञात कारणों से मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आकर छह बकरी जलकर मर गई। उनको बचाने के प्रयास में वह झुलस गया। बकरियों के मरने से चमन और उसके परिजन बहुत दुखी हैं। बकरी पालन ही उसके परिवार के भरण पोषण का साधन था। आग कैसे लगी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लोगों का मानना है चमन के घर में बिजली का कनेक्शन नहीं है और उसका मकान भी कच्चा है। अधिक सर्दी होने पर शाम को उसने आग जलाई होगी। रात को सभी बकरी कमरे में लाकर चमन और परिजन सो गए। रात में सोते में किसी तरह कमरे में आग लग गई। आग की लपटों को देख चमन और उसके परिजन शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग बुझाने के प्रयास में चमन भी झुलसकर घायल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed