फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Sister's family found four days ago, left behind in AC accident

Etah News: चार दिन पहले मिला बहन का परिवार, एसी हादसे में छोड़ गया साथ

Tue, 05 May 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sister's family found four days ago, left behind in AC accident
एटा। दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार को एसी में विस्फोट से पांच लोगों की मौत का दर्द एटा के परिवार को पहुंचा है। इस हादसे में अलीगंज कस्बे के कपड़ा व्यापारी प्रताप चंद जैन की बेटी, दामाद, धेवते समेत पांच लोगों की जान गई है। इस घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है। 29 अप्रैल को ही दिल्ली में शादी समारोह में सभी खुशी-खुशी मिले थे। चार दिन बाद ही उनकी मौत की खबर ने सभी का झकझाेर दिया है।
विज्ञापन

अलीगंज निवासी वयोवृद्ध प्रताप चंद्र जैन यहां के पुराने कपड़ा व्यवसायी हैं। उनके बेटे धीरज कुमार जैन और मनोज जैन कार्य देखते हैं। धीरज जैन ने बताया कि उनकी बहन अनीता जैन की शादी करीब 40 वर्ष पूर्व दिल्ली के अरविंद जैन से हुई थी। उनके दो बेटे निशांक और दीपक थे। निशांक और दीपक की भी शादी हो चुकी है। सभी विवेक बिहार स्थित एक ही घर में रहते थे। शनिवार को दीपक के बेटे का जन्मदिन था। वह बच्चों और बहू के साथ मानेसर के होटल में बर्थडे मनाने गए थे। सभी वहीं पर रुक गए। बहन अनीता जैन, बहनोई अरविंद जैन, भांजा निशांक जैन, उसकी पत्नी आंचल जैन और उनका बेटा घर पर सो रहे थे। अचानक हुए इस अग्निकांड में पांचों की जान चली गई। अलीगंज में हादसे की सूचना आई तो परिजन तुरंत दिल्ली पहुंचे। इस घटना ने सभी को झकझोर दिया है। धीरज जैन ने बताया कि 25 अप्रैल को पिता प्रताप चंद्र जैन का पैर में फ्रैक्चर का ऑपरेशन आगरा में हुआ था। वहां बहन अनीता और भांजा निशांक आए थे। इसके बाद 29 अप्रैल को दूसरी बहन इंदू जैन की बेटी की दिल्ली में शादी थी। वहां भी अनीता जैन के अन्य परिवारजन मिले थे। खूब हंसी मजाक और बातें हुई थीं। एक हादसे ने परिवार को उजाड़ दिया और पूरी खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed