Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   SIR: 2.20 lakh names deleted from voter list, political parties monitoring

एसआईआर: मतदाता सूची से 2.20 लाख नाम कटे, निगरानी कर रहे राजनीतिक दल

Tue, 06 Jan 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
SIR: 2.20 lakh names deleted from voter list, political parties monitoring
जीटी रोड ​स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम देखते लोग। संवाद
एटा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सर्वे के बाद मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। जिले में 2.20 लाख नाम हटाए गए हैं। राजनीतिक दल इन पर निगरानी कर रहे हैं। शहर के बूथों पर कटौती का आंकड़ा 40 से 45 फीसदी तक है। इनमें सबसे अधिक नाम शिफ्टेड मतदाताओं के हैं। दावे-आपत्ति के पहले दिन बूथों पर बहुत कम लोग सूची देखने पहुंचे।
विज्ञापन


एसआईआर का कार्य 4 नवंबर से कराया गया। उस समय जिले की मतदाता सूची में कुल 1311967 मतदाताओं के नाम थे। सर्वे किया गया तो इनमें से बड़ी संख्या में लोग ऐसे पाए गए जो बताए गए पते पर मिले ही नहीं, कहीं अन्य जाकर स्थायी रूप से रहने लगे। इन सबके नाम सूची से हटा दिए गए हैं। इसके अलावा मृतक, डुप्लीकेट मिलाकर कुल 220426 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। प्रशासन की ओर से जिला-तहसील मुख्यालय सहित सभी मतदेय स्थलों पर लोगों के देखने के लिए मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन


दृश्य 1: खुले में मतदाताओं को सूची दिखा रहे थे बीएलओ
शहर में जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय का निर्माणाधीन भवन बंद था। यहां तीन मतदेय स्थल हैं जिनके बीएलओ खुले में मौजूद थे, कुर्सियों की भी व्यवस्था नहीं थी। कुछ मतदाता आ रहे थे, जिन्हें सूची दिखाई जा रही थी। बीएलओ अनुज कुमार ने बताया कि उनके बूथ पर 1003 वोट थे, अब 553 बचे हैं। सबसे अधिक संख्या में ऐसे मतदाता थे जिनके नाम शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सूची में भी थे। एसआईआर सर्वे में उन्होंने शहर से नाम हटवा दिए। इसके अलावा कई शिफ्टेड मतदाताओं के नाम भी हटाए गए हैं। दूसरी बीएलओ मीना वर्मा ने बताया कि उनके बूथ पर 669 से कम होकर अब 384 नाम बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य 2: मतदान केंद्र पर सन्नाटा
अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज पर दोपहर करीब 12 बजे सन्नाटे की स्थिति थी। यहां तीन बूथ हैं जिनसे संबंधित बीएलओ मतदाता सूची लेकर लोगों के इंतजार में बैठे थे लेकिन इस समय तक एक भी व्यक्ति अपना नाम देखने नहीं आया था। बीएलओ प्रीति पालीवाल ने बताया कि सूची ऑनलाइन भी उपलब्ध है इसलिए लोगों के पास विकल्प है। उनके बूथ पर 879 में से अब 639 नाम बचे हैं।
दृश्य 3: मतदाता कर रहे थे सूची का निरीक्षण
शहर के निधौली रोड स्थित मायादेवी रामचंद्र इंटर कॉलेज में 6 बूथों पर बीएलओ के अलावा कुछ मतदाता भी मौजूद थे। वह मतदाता सूचियाें का निरीक्षण करते हुए अपने, परिवार व आसपास के नामों की स्थिति पता कर रहे थे। यहां मौजूद बीएलओ नरेंद्र वर्मा ने बताया कि उनके बूथ पर 1128 में से अब 702 और अशोक कुमार ने बताया उनके बूथ पर 950 में से 536 नाम शेष हैं। दावा भी किया कि घर-घर जाकर इतनी बारीकी से काम किया गया है कि इन पर आपत्तियां आना मुश्किल हैं।

सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा नाम कटे
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों की बात करें तो सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक नाम कटे हैं। यहां 21.78 प्रतिशत यानी 73732 नाम हटाए गए हैं। इनमें 25838 लोग मिले ही नहीं और 30774 स्थायी रूप से कहीं और शिफ्ट हो गए।

राजनीतिक दलों की बात
मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कोई आपत्तिजनक स्थिति सामने नहीं आई है। गहराई से सूची की जांच कराई जा रही है ताकि कोई पात्र मतदाता वंचित न रहे। -प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा
मतदाता सूची प्राप्त कर ली गई और इनको जांचा जा रहा है। कोशिश है कि कोई पात्र मताधिकार से वंचित न हो। ऐसा कोई व्यक्ति है तो नाम जुड़वाने में मदद करेंगे। -हाजी आशिक हुसैन भोले, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
मतदाता सूची प्राप्त कर ली गई हैं और इन्हें बूथ स्तर तक दिखवाया जा रहा है। किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं मिली है। मिलती है तो दूर कराया जाएगा। - परवेज जुबैरी, जिलाध्यक्ष सपा
मतदाता सूचियों को शुद्ध बनाने के लिए प्रशासन के साथ हमारे कार्यकर्ता भी बूथ लेवल एजेंट के रूप में लगे थे। पूरी उम्मीद है कि सूची में गड़बड़ी नहीं होगी। - धर्मेंद्र सोनी, जिलाध्यक्ष बसपा



विधानसभा वार स्थिति
विधानसभा - नाम कटे - वर्तमान में नाम
अलीगंज - 56672 - 349671
एटा - 73732 - 338519
मारहरा - 44688 - 316636
जलेसर - 45334 - 307141

वर्जन
जिन लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं वह फार्म 6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। दावे-आपत्ति का समय 6 जनवरी से 6 फरवरी तक निर्धारित किया गया। -प्रेम रंजन सिंह, डीएम

जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम देखते लोग। संवाद

जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम देखते लोग। संवाद

जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम देखते लोग। संवाद

जीटी रोड स्थित सुभाष चंद्र बोस प्राथमिक विद्यालय में मतदाता सूची में नाम देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed